हरिगंधा में प्रकाशित लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरिगंधा में प्रकाशित लघुकथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 25 नवंबर 2014

दिन की गवाही दर्ज़ नहीं होती

दिन तो दिन ही होते हैं
वही सात जो लौट-लौट आते हैं
कभी कोई दिन मनहूस नहीं होता
कैलेंडर पर दर्ज़ तारीख़ें बदलती हैं
उन्हें तीन सौ पैंसठ दिन पूरे करने होते हैं
दिन तो वही सात जो लौट-लौट आते हैं
तारीखों से इसीलिए होड़ नहीं लेते दिन
इसलिए तारीख़ों से अक्सर मेल नहीं खाते दिन

तवारीख़ में तारीखें दर्ज़ होती हैं
इसलिए लोगों को रहती हैं याद
सभी को याद है अम्बेडकर का निर्वाण
सभी को याद है बाबरी मस्जिद का ध्वंस
सभी को याद रहेगा मंडेला का देहावसान
लेकिन क्या सभी को याद हैं या रहेंगे वो दिन
किस वार को हुआ था अंबेडकर का परिनिर्वाण?

गुरुवार, 12 जून 2014

ब्रेन-वॉश

(हरिगंधा के अप्रेैल-मई 2014 में प्रकाशित लघुकथा)


महारथी.., तुमने तो कमाल कर दिया! वातावरण से कटु सवालों के तमाम कीटाणु तुमने पलक झपकते ही साफ कर दिए। हमारे चिंताओं का पूर्णतः लोप हो गया है। अब कहीं से भी विरोधी स्वर सुनाई नहीं देते।

प्रजा वत्सल, यह सब तो आपकी बौद्धिक सोच और मार्गदर्शन का ही परिणाम है। हमने तो केवल उसका पालन किया है।

नहीं-नहीं महारथी.., तुम तो हमारे सबसे योग्य दरबारी हो। तुम से पहले, मैंने कई दरबारियों को प्रजा के मस्तिष्क को साफ करने का निर्देश दिया था। लेकिन वे असफल रहे। प्रजा उन सवालों का ज़ोर-ज़ोर से जाप करने लगी थी। लेकिन अब देखो, बिल्कुल शांति है।

शनिवार, 7 जून 2014

नक़ाब

(हरिगंधा के अप्रेैल-मई 2014 में प्रकाशित लघुकथा)

अदब- ज़रा ये तो बताना... तुम नक़ाब क्यों लगाती हो?
अदीबा- बस यूँ ही... अच्छा लगता है। ख़ुद को सेक्योर फील करती हूँ।
अदब- तो क्या वो तमाम लड़कियाँ इनसेक्योर होती हैं, जो नक़ाब नहीं लगातीं?
अदीबा- नहीं... ऐसा मैंने कब कहा?
अदब- तुम्हारी बातों से तो ऐसा ही लगा...

Featured Post

'साक्षी है इतिहास' तथा अन्य चार कविताएँ

1.      साक्षी है इतिहास ( मार्टिन नीमोलर को समर्पित) जानता हूँ आप जहमत नहीं उठाएँगे अपनी सलीब पर टँगे रहने का लुत्फ बेग़...